डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होते हैं अरबी के पत्ते, दूर होते हैं कई अन्य रोग

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होते हैं अरबी के पत्ते, दूर होते हैं कई अन्य रोग

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, लेकिन डायबिटीज एक ऐसी है बीमारी जो हर वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है। ये बीमारी छोटी-छोटी लापरवाही की वजह से होती है। लोग खान-पान और अपने रहन-सहन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं इसकी वजह से उन्हें डायबिटीज जैसी बीमारी हो जाती है। यही वजह है कि इस बीमारी में डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता। ऐसी बहुत सी खाने की चीजें हैं जिन्हें डायबिटीज मरीजों को खाने के लिए मना किया जाता है। वहीं, कई फूड्स ऐसे भी हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

पढ़ें- मसूडों से आता है खून तो अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन C से भरपूर ये चीजें

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए कई मायने में फायदेमंद होती हैं। इसी तरह से अरबी के पत्ते का सेवन भी डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है। दिल के आकार वाली अरबी की पत्तियों में कई गुण पाए जाते हैं। भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल सब्जी के अलावा कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। अनोखे स्वाद के कारण अरबी के पत्ते का इस्तेमाल पकोड़े बनाने में भी किया जाता है।

बल्ड शुगर को कंट्रोल में रखता है अरबी का पत्ता (Arbi ke Patte Control Blodd Sugar Level in Hindi):

डायबिटीज मरीजों के लिए अरबी का पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें स्टार्च होता है, जो शरीर में आसानी से अब्सॉर्ब नहीं होता है।

अरबी के पत्ते का सेवन करने से दूर रहती हैं ये बीमारियां (Health Benefits of Arbi ke Patte):

हार्ट को हेल्दी रखता है अरबी का पत्ता 

हार्ट, ब्लड को पंप करके शरीर के दूसरे अंगों में भेजता है। लेकिन, फैट जमा होने के कारण जब नर्व्स ब्लॉक हो जाती हैं तो ब्लड सर्कुलेशन भी रुक जाता है। इससे बचने के लिए अरबी की पत्तियां बहुत फायदेमंद हैं। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है जो ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल में रखती है। 

हाइपरटेंशन कंट्रोल करे

हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों को अपने आहार में अरबी का पत्ता शामिल करना चाहिए। इसमें फैट नहीं होता है और सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है। नियमित रूप से अरबी के पत्ते का सेवन करने से हाइपरटेंशन की समस्या कंट्रोल रहती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

अरबी के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। अरबी के पत्ते का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए भी पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, डायबिटीज रोगियों के लिए कौन सी ड्रिंक्स फायदेमंद हैं और कौन सी नुकसानदायक?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।